अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले; उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत आगाज़

jantakikhabar
1 0
Read Time:3 Minute, 19 Second

उत्तरकाशी।पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्री गंगोत्री धाम और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इसी के साथ उत्तराखंड की वार्षिक ‘चारधाम यात्रा 2026’ का भी औपचारिक शुभारंभ हो गया है। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए दोनों ही प्रमुख धामों में पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में आयोजित कपाटोद्घाटन समारोह में व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने माँ गंगा के मंदिर में शीश नवाया और प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा चारधाम यात्रा के सफल व निर्बाध आयोजन की मंगल कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंची। इसके पश्चात दोपहर ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट खोले गए। विशेष पूजा-अभिषेक और देव डोलियों के आगमन के साथ पूरा परिसर ‘जय माँ गंगे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम विश्वभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करते हुए कहा”राज्य सरकार ने एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यात्रा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हमारा प्रयास है कि देवभूमि आने वाले हर भक्त को न केवल दिव्य आशीर्वाद मिले, बल्कि उनका अनुभव सुखद और अविस्मरणीय रहे।”

 

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष बल दिया है। साथ ही, उन्होंने देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों से एक विशेष अपील करते हुए ‘ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा’ में सहयोग मांगा। उन्होंने आग्रह किया कि सभी श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म रक्षा की अधिष्ठात्री हैं माता अनसूया, उनके जीवन से लें दोष न देखने की प्रेरणा: शंकराचार्य

चमोली। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि माता अनसूया धर्म के अडिग पालन और पतिव्रत्य धर्म के कारण ही शक्ति स्वरूपा बनीं। उन्होंने बल देते हुए कहा कि ‘असूया’ (दोष देखने की वृत्ति) का त्याग करने वाला व्यक्ति ही वास्तविक पवित्रता को प्राप्त करता है। चमोली […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!