कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाया महिला आरक्षण के नाम पर छल करने का आरोप

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

वर्तमान 543 सीटों पर बिना शर्त तुरंत लागू हो महिला आरक्षण: लखपत बुटोला 

गोपेश्वर।महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित एक स्थानीय रेस्टोरेंट में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार पर महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक खेल खेलने का आरोप लगाया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि सितंबर 2023 में पक्ष-विपक्ष की सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण बिल को सरकार लागू करने के बजाय टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा, विपक्ष ने 2024 के लोकसभा चुनाव से ही इसे लागू करने की मांग की थी, लेकिन सरकार इसे वर्तमान 543 सीटों के बजाय परिसीमन के बाद 850 सीटों पर लागू करने का षडयंत्र रच रही है। भाजपा केवल परिसीमन का खेल खेलकर महिलाओं को उनके हक से वंचित रखना चाहती है।

जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताना हास्यास्पद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों पर ही बिना किसी शर्त के 33% महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग करती है। उन्होंने विशेष सत्र के समय पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब दक्षिण भारत और बंगाल में चुनाव प्रक्रिया गतिमान है, तब सरकार इस तरह के दांव-पेंच अपना रही है, जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की विचारधारा स्पष्ट की गई और कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार,जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत,यूथ जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित,जिला महामंत्री संदीप झिंक्वाण, विजया कंडारी, निवृत्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सजवांण, नगर अध्यक्ष नंदप्रयाग अनिल कठैत, महेंद्र सिंह नेगी, लीला रावत, मनमोहन बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, मदन सेमवासी, मुकुल बिष्ट, दर्शन लाल, नरेंद्र बर्त्वाल, गोपाल सिंह रावत, भरत कुंवर, शिवलाल आर्य और विक्रम शाह कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षकों को जनगणना कार्य हेतु कार्यमुक्त न करने पर राजकीय शिक्षक संघ ने जताया रोष, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चमोली। जनपद में जनगणना कार्यों में तैनात शिक्षकों को विद्यालय से कार्यमुक्त न किए जाने के आदेश पर राजकीय शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ ने कड़ा एतराज जताया है। जनपद कार्यकारिणी चमोली ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को जनगणना कार्य हेतु कार्यमुक्त करने की पुरजोर […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!