23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट 

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

देहरादून।विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब यात्रा इस वर्ष 23 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया।

पंज प्यारों के नेतृत्व में रवाना होगा ऋषिकेश से पहला जत्था

ट्रस्ट के अध्यक्ष बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को ऋषिकेश में आयोजित होने वाले ‘विदाई समारोह’ के लिए आमंत्रित किया। इसी दिन पंज प्यारों के पारंपरिक नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र धाम के लिए रवाना होगा। कपाट खुलने की तिथि 23 मई निर्धारित की गई है, जिसके लिए देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा को भी सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया शासन और प्रशासन स्तर पर यात्रा मार्ग की निरंतर निगरानी की जा रही है,श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, पेयजल और ठहरने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

इस दौरान बिंद्रा ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह की पावन तपोभूमि के दर्शनों के लिए ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। बर्फ हटाने और रास्तों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरणों में है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहे उत्साह के मद्देनजर इस बार रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूनेस्को धरोहर ‘रम्माण’ के रंग में रंगा सलूड-डूंगरा, आस्था और संस्कृति का उमड़ा जनसैलाब

चमोली। जनपद के सीमांत गांव सलूड-डूंगरा में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर ‘रम्माण’ मेले का भव्य आयोजन किया गया। रामायण की मूल कथा और उत्तराखंड की समृद्ध मुखौटा शैली के इस अनूठे संगम को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उमड़ पड़े, जिससे पूरा क्षेत्र […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!