चमोली: पीपलकोटी के सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार की पहली बारिश में खुली पोल

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार पहली ही तेज बारिश में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित सुरक्षा दीवार मानसून की पहली बारिश का दबाव भी नहीं झेल सकी।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दीवार में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। उनका यह भी आरोप है कि दीवार को मजबूत नींव के बजाय मिट्टी के ऊपर ही दीवाल खड़ा कर दिया गया, जिससे इसकी मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

दीवार के क्षतिग्रस्त होने से स्टेडियम परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत और जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता का तकनीकी परीक्षण करवाने तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबर का असर: पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुई दीवार, सिंचाई विभाग ने तुरंत संभाला मोर्चा

पीपलकोटी (चमोली)। सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता  […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!