20 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्री हेमकुंट साहिब यात्रा के लिए होगा रवाना।

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second

ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब यात्रा-2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगामी 20 मई बुधवार को ऋषिकेश से पंज प्यारों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का पहला जत्था पावन यात्रा के लिए रवाना होगा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य प्रस्थान एवं सम्मान समारोह में कई दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू शिरकत करेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री, संत समाज के प्रतिनिधि और भारी संख्या में संगत मौजूद रहेगी।

 

सिख विरासत पर आधारित पुस्तकों का होगा विमोचन

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बुधवार सुबह 10:00 बजे ऋषिकेश गुरुद्वारे में अरदास, शबद कीर्तन और निशान साहिब की छत्रछाया में जत्थे को पारंपरिक रूप से विदा किया जाएगा। इस पावन अवसर पर सिख इतिहास और आध्यात्मिक ज्ञान को समृद्ध करने वाली दो विशेष पुस्तकों का औपचारिक विमोचन भी किया जाएगा।

 

दास्तान-ए-सिखी’ संग्रहालय का उद्घाटन

 

यात्रा के शुभारंभ के साथ ही ऋषिकेश गुरुद्वारा परिसर में नवनिर्मित “दास्तान-ए-सिखी” संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह अत्याधुनिक संग्रहालय सिख इतिहास, गुरु परंपरा और गौरवशाली विरासत से जुड़ी पावन घटनाओं को जीवंत करेगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और ज्ञान का मुख्य केंद्र बनेगा।

 

8 वर्षीय ‘एआई विज़किड’ रणवीर सिंह होंगे सम्मानित

 

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 8 वर्षीय सिख बालक मास्टर रणवीर सिंह सचदेवा का सम्मान समारोह होगा। इतनी कम उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग में महारत हासिल करने वाले रणवीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एप्पल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन जैसे वैश्विक दिग्गज सराह चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र (न्यूयॉर्क) और ‘एआई फॉर गुड’ (स्विट्जरलैंड) जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाले रणवीर को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कारागार चमोली में ‘विधिक सेवा हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, बंदियों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

चमोली।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार, जिला कारागार चमोली में एक अनूठी और जनोपयोगी पहल की शुरुआत की गई है। जेल के मुलाकाती क्षेत्र में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, विधिक सेवा नियमावली 2023 और जेल नियमावली 2016 के तहत ‘विधिक […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!