नंदा देवी नेशनल पार्क से जैव विविधता अध्ययन के लिए 30 सदस्यीय दल रवाना, वन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second

ज्योर्तिमठ।नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के कोर जोन की जैव विविधता और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए रविवार को एक 30 सदस्यीय विशेषज्ञ दल को रवाना कर दिया गया है। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नंदा देवी नेशनल पार्क वन प्रभाग कार्यालय से इस खोजी और अध्ययन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल अगले कुछ दिनों तक उच्च हिमालयी क्षेत्र में रहकर पारिस्थितिकी और दुर्लभ वनस्पतियों का गहन अध्ययन करेगा।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व न केवल उत्तराखंड बल्कि वैश्विक धरोहर के रूप में बेहद महत्वपूर्ण है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में इस क्षेत्र की जैव विविधता, ग्लेशियरों की स्थिति और दुर्लभ वन्यजीवों व वनस्पतियों पर पड़ रहे प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन करना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दल के शोध निष्कर्ष भविष्य में वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए नई नीतियां बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

 

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस 30 सदस्यीय दल में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के वैज्ञानिक, वनस्पति शास्त्री, वन्यजीव विशेषज्ञ, वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय ट्रैकर्स शामिल हैं। कोर जोन की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और कठिन रास्तों को देखते हुए दल की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स के पुख्ता इंतजाम किए गए

हैं।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केशव नेगी प्रकरण में परिजनों से मिले गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

चमोली। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद ने मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति निर्दोष है तो उसके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!