सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की बढ़ती पकड़, विभिन्न संघों में निर्विरोध निर्वाचन

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

चमोली।चमोली जनपद में सहकारिता क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई है। विभिन्न सहकारी संस्थाओं में निर्विरोध निर्वाचन होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जिला भेषज सहकारी संघ में सतेन्द्र असवाल अध्यक्ष तथा कामिनी टमटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं चमोली सीमांत सहकारी संघ में नरेंद्र राणा अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा चमोली जिला यातायात संघ में राजेन्द्र सगोई को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और सहकारिता क्षेत्र में बढ़ते जनसमर्थन का परिणाम बताया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सभी पदाधिकारियों के निर्वाचन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संबंधित संस्थाएं विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाखी-ह्यूणा-पोखनी मोटर पुल की डीपीआर शीघ्र शासन को भेजने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

चमोली। ग्राम पंचायत पोखनी क्षेत्र के पाखी-ह्यूणा-पोखनी मोटर मार्ग पर प्रस्तावित मोटर पुल की डीपीआर शासन स्तर पर शीघ्र प्रेषित किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत पाखी, ह्यूणा, पोखनी, लांजी, द्वींग, तिरोसी एवं […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!