गडोरा-किरूली सड़क मार्ग बदहाल, दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

चमोली जिले के गडोरा-किरूली सड़क मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के अंतर्गत निर्मित यह सड़क वर्ष 2023 की आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा नालियों का निर्माण न होने से बरसात का पानी सड़क को और अधिक नुकसान पहुंचा रहा है।

स्थानीय निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 की आपदा के बाद से इस सड़क मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उनका कहना है कि विभाग की अनदेखी के कारण सड़क पर आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है और कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से सड़क आपदा की मार झेल रही है, लेकिन अब तक मरम्मत और सुरक्षा कार्य नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और नालियों के निर्माण की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं सुधरे क्रॉस बैरियर, निजमुला-बिरही मोटर मार्ग पर बना खतरा

चमोली जिले के निजमुला-बिरही मोटर मार्ग पर टूटे हुए क्रॉस बैरियर आज भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व जिलाधिकारी ने निजमुला घाटी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निजमुला बिरही मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त क्रॉस […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!