चुनाव नजदीक आते ही जिलों में कैबिनेट बैठकें कराने का औचित्य क्या…? गणेश गोदियाल

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 14 Second

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, बोले- पांच साल तक हर साल होतीं बैठकें तो समझ आती सरकार की गंभीरता

देहरादून। उत्तराखंड में अलग-अलग जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सवाल उठाया कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने का औचित्य क्या है और इनसे स्थानीय समस्याओं का कितना समाधान हो रहा है।

गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार की परेशानी कुछ और है, लेकिन उसका इलाज किसी दूसरी समस्या का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा जिलों की समस्याओं को समझने और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेने की थी, तो पांच साल के कार्यकाल में हर साल जिलों में कैबिनेट बैठकें आयोजित की जानी चाहिए थीं।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह की बैठकें आयोजित करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। सरकार को यह बताना चाहिए कि इन बैठकों से जिलों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को कितनी गति मिली है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह की पहल करना भाजपा के लिए उलटा भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरे कार्यकाल में गंभीरता दिखनी चाहिए, न कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दून अस्पताल की इमरजेंसी में चापड़ लेकर घुसे दो लोग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सुबह 4:30 बजे की घटना CCTV में कैद, अस्पताल चौकी को मजबूत करने की तैयारी देहरादून। राजकीय दून अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे चापड़ लेकर दो लोगों के घुसने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!