अमित श्रीवास्तव ने संभाली चमोली के पुलिस अधीक्षक की कमान

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 18 Second

गोपेश्वर। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (आईपीएस) ने शुक्रवार को जनपद चमोली के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचने पर उन्होंने गार्द सलामी ग्रहण की और विधिवत रूप से कार्यभार संभाला।

वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित श्रीवास्तव इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, एसपी जीआरपी और उत्तराखंड के राज्यपाल के परिसहाय (एडीसी) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक गोष्ठी की। उन्होंने सभी से टीम भावना, आपसी समन्वय और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को अभी से इलेक्शन मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी तैयारियों, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी गंभीरता एवं सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शाखा प्रभारियों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में क्षेत्रीय विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा

सदस्यों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की जानकारी उपलब्ध कराने पर दिया जोर गोपेश्वर। जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति […]

You May Like

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!