थालाबैंड शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

पोखरी। भारतीय जनता पार्टी के थालाबैंड शक्ति केंद्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, एसआईआर  तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गडोरा-किरूली सड़क मार्ग बदहाल, दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता

चमोली जिले के गडोरा-किरूली सड़क मार्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  के अंतर्गत निर्मित यह सड़क वर्ष 2023 की आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं तथा नालियों का निर्माण न होने से बरसात का […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!