ज्योर्तिमठ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2027 के चुनावी रण के लिए फूंका बिगुल

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

ज्योतिर्मठ। नगर सभागार में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल सांगठनिक बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों का शंखनाद किया। बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का रोडमैप साझा किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह-प्रभारी मनोज यादव, और सुरेंद्र शर्मा का कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल-दमाऊ और पुष्पमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि संगठन की असली शक्ति ‘बूथ’ पर टिकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करें। वहीं, गणेश गोदियाल और यशपाल आर्य ने संयुक्त रूप से कहा 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और पहचान को बचाने की निर्णायक जंग है।बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने सीमांत क्षेत्र की विशिष्ट समस्याओं और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति को प्रमुखता से उठाते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने को कहा।बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुँचाने की शपथ ली। शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर बिष्ट पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, पूर्व प्रमुख हरीश परमार, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्या पुरोहित, एससी प्रकोष्ठ के सूरज सैलानी,सेवा दल राकेश नवानी, एसटी प्रकोष्ठ के शंकर सिंह रावत और महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत आदि मौजूद थे।

 

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संसदीय स्थायी समिति ने किए श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान के कार्यों को सराहा

बदरीनाथ।कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष बृज लाल और समिति के सदस्यों ने रविवार को सपरिवार श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और विकास […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!