पोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर ईको वाहन खाई में गिरा 3 लोग घायल

jantakikhabar
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second

पोखरी। पोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर चांदनीखाल के पास उलकाधार क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक ईको वाहन हापला से पोखरी की ओर आ रहा था। तभी चांदनीखाल के पास अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया और वह सीधे खड़ी चट्टान से नीचे गहरी खाई में समा गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

इस दुर्घटना में वाहन में सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान अनुज 26 वर्ष वाहन चालक, निवासी भिकोना सामान्य घायलविजनेस रावत निवासी गुनियाला,अक्षय 40 वर्ष निवासी चौरा गंभीर रूप से घायल है।

हादसे की सूचना मिलते ही बदरीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह राणा और थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत पुलिस बल के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पोखरी पहुंचाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि चालक अनुज और विजनेस रावत की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल अक्षय को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

राहत और बचाव कार्य के दौरान एसआई प्रशांत विष्ट, कपिल कुमार, रमेश जायसवाल, प्रेम भारती, राजस्व निरीक्षक प्रदीप रावत, राजस्व उपनिरीक्षक सूरज थपलियाल, नीरज स्वरूप, आशुतोष रावत और संतोष चौधरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौचर में बस की चपेट में आने से चारधाम यात्री महिला की मौत

गौचर। गौचर ग्राउंड में बुधवार सुबह करीब सात बजे चारधाम यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस सीज कर दी है। पुलिस के अनुसार कंट्रोल […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!