गढ़वाल में 92 स्थानों पर मोबाइल टावर लगाने की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद अनिल बलूनी

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। क्षेत्र के 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने के बाद गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कई क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। इसका असर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों, व्यापारियों, पर्यटकों और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ता है।

उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह केंद्रीय मंत्री से किया। केंद्रीय मंत्री ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सांसद ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर संचार सुविधाएं विकास की आधारभूत आवश्यकता हैं। गढ़वाल में कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षाबंधन पर हिमवीरों को बांधा रक्षा सूत्र, एकल अभियान की बहनों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

ज्योर्तिमठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान की बहनों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बहनों ने सीमा की सुरक्षा में तैनात हिमवीरों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!