रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में फर्जी आधार कार्ड, मार्कशीट व अन्य कूटरचित दस्तावेज बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को रावली महदूद स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पास एक दुकान पर छापेमारी कर आरोपी पुनीत कुमार (निवासी बिजनौर, उ.प्र.) को पकड़ा। पूछताछ में उसने बाहरी राज्यों से सिडकुल में नौकरी करने आए लोगों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने की बात स्वीकार की।आरोपी के कब्जे से 4 आधार कार्ड (2 कूटरचित), 9 फर्जी हाईस्कूल अंकतालिकाएं, लैपटॉप, प्रिंटर-स्कैनर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। थाना सिडकुल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 74/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

