आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए ग्रामोत्थान ने वितरित की राहत राशि

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

चमोली। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका संवर्द्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत बुधवार को थराली में राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा ने आपदा प्रभावित परिवारों और व्यवसायियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

वर्ष 2025 में 22 और 23 अगस्त को थराली क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से अनेक आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से राज्य सरकार प्रभावितों के जीवन को सामान्य बनाने और उनकी आजीविका को पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार सहायता प्रदान कर रही है।

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामोत्थान की ओर से 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन हेतु कुल 52 लाख 95 हजार रुपये की राहत राशि के चेक वितरित किए गए। वहीं तहसील प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 आपदा प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार रुपये की मुआवजा धनराशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर डीपीएम ग्रामोत्थान शशिकांत यादव, सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट, सहकारिता अध्यक्ष पूजा पुरोहित, इंदू देवी, बीना देवी, सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंभीर नेगी, विपिन मिश्र, देवी जोशी, विकास जोशी, आलिम, साहिब शाह, हीरा देवी, मीनाक्षी देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आपदा प्रभावितों की आजीविका को पुनर्जीवित करना सरकार की प्राथमिकता है और भविष्य में भी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपेश्वर पहुंचे उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त राज्य मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गोपेश्वर। उत्तराखंड सरकार में हाल ही में नियुक्त किए गए राज्य मंत्रियों का बुधवार को पहली बार गोपेश्वर आगमन हुआ। स्थानीय बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर चारधाम परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष माधव सेमवाल, राज्य महिला आयोग की […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!