चमोली।भारत-चीन सीमा पर स्थित नीति-मलारी घाटी के मेहरगांव में बुधवार रात भीषण आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से कई आवासीय घर जलकर राख हो गए। राहत की बात रही कि इन दिनों शीतकालीन प्रवास के कारण ग्रामीण निचले इलाकों में रहने आ गए हैं। गांव में कोई भी नहीं था. जिससे जनहानि का खतरा टल गया । जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि प्रशासन को रात लगभग 9:00 बजे आग लगने की सूचना मिली।घटना की गंभीरता को दखत हुए तत्काल ज्योतिर्मठ से फायर सर्विस, पुलिस और आईटीबीपी की टीमों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।फिलहाल राहत एवं बचाव दल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखी जा रहं ‘है। जल्द ही नुकसान का आकलन कर कारणों की जांच की जाएगी।
नीति-मलारी घाटी के मेहरगांव में बुधवार रात भीषण लगी आग,कई घर जल कर राख
Read Time:1 Minute, 15 Second


