Read Time:55 Second
निजमुला। निजमुला घाटी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा ब्यारा, निजमुला और सैंजी की जनता के लिए राहत भरी खबर है। कल, यानी 20 अप्रैल 2026 को ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा इन क्षेत्रों में एक दिवसीय विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन और नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी। शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न बीमारियों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही, मरीजों को अस्पताल की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।


