राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने आयोजित किया भंडारा, यात्रियों ने सराहा 

jantakikhabar
1 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

चमोली।बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चमोली जनपद की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच स्वयंसेवकों द्वारा की गई इस सेवा भावना की देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।

 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और हिमालयी ठंड को देखते हुए संघ के कार्यकर्ताओं ने विशेष रणनीति तैयार की थी।गुरुवेंद्र नेगी बताया कि स्वयंसेवकों ने रात्रि 1:00 बजे से ही मंदिर मार्ग पर मोर्चा संभाल लिया था। मंदिर की ओर बढ़ते यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी रात गरमा-गरम चाय और कॉफी का वितरण किया गया।

 

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर सेवा शिविर लगाना संघ की वर्षों पुरानी परंपरा है। दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड में जब यात्री लंबी कतारों में खड़े होते हैं, तब यह अल्पाहार उनके लिए बड़ी राहत लेकर आता है। यात्रियों ने संघ के इस समर्पण को मानवता की सच्ची सेवा बताया।

 

इस सेवा कार्य में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मिथिलेश जिला प्रचारक,महेंद्र रावत नगर संघ चालक,लक्ष्मण कठैत,गुरुवेंद्र नेगी,महिपाल रावत,समीर थम्मन,रघुबीर बर्तवाल,वासुदेव झिंकवान,संजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

​ज्योर्तिमठ की बेटी तृप्ति डिमरी ने लहराया परचम, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले में पाया प्रथम स्थान

चमोली।उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र की बेटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ज्योतिर्मठ, रविग्राम की रहने वाली तृप्ति डिमरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 95.20%अंक प्राप्त कर जनपद की वरीयता सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। तृप्ति की इस […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!