चमोली।बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चमोली जनपद की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच स्वयंसेवकों द्वारा की गई इस सेवा भावना की देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने मुक्तकंठ से सराहना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और हिमालयी ठंड को देखते हुए संघ के कार्यकर्ताओं ने विशेष रणनीति तैयार की थी।गुरुवेंद्र नेगी बताया कि स्वयंसेवकों ने रात्रि 1:00 बजे से ही मंदिर मार्ग पर मोर्चा संभाल लिया था। मंदिर की ओर बढ़ते यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी रात गरमा-गरम चाय और कॉफी का वितरण किया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के ऐतिहासिक अवसर पर सेवा शिविर लगाना संघ की वर्षों पुरानी परंपरा है। दुर्गम परिस्थितियों और कड़ाके की ठंड में जब यात्री लंबी कतारों में खड़े होते हैं, तब यह अल्पाहार उनके लिए बड़ी राहत लेकर आता है। यात्रियों ने संघ के इस समर्पण को मानवता की सच्ची सेवा बताया।
इस सेवा कार्य में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मिथिलेश जिला प्रचारक,महेंद्र रावत नगर संघ चालक,लक्ष्मण कठैत,गुरुवेंद्र नेगी,महिपाल रावत,समीर थम्मन,रघुबीर बर्तवाल,वासुदेव झिंकवान,संजय कुमार आदि लोग मौजूद थे।

