3000 मीटर वॉक रेस में हासिल किया पहला स्थान, चमोली का बढ़ाया मान,राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
चमोली। ऊधम सिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में चमोली के होनहार खिलाड़ी आयुष फरसवाण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गोपेश्वर के छात्र आयुष ने 3000 मीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।
आयुष ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
आयुष की इस सफलता से विद्यालय परिवार और जनपद में खुशी का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आयुष राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

