राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का किसानों ने किया आभार व्यक्त

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
हरिद्वार। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधि मण्डलों ने मुख्य सेवक सदन में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मण्डल ने वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल वृद्धि करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 2023-24 के लिए गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य 375 रूपये प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य 365 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है
हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी तेजी से कार्य हुए हैं। राज्य में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर भाजपा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल, रूड़की जिलाध्यक्ष श्री शोभाराम प्रजापति, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जोगेन्द्र पुण्डीर, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री श्यामवीर सैनी एवं किसानों के प्रतिनिधि मण्डल उपस्थित रहे।
Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा हाई कमान ने दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी के रूप में फिर दी उत्तराखंड की बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश पार्टी नेताओं में खुशी ,जल्द देहरादून आने की संभावना देहरादून ।लोकसभा चुनाव 2024 में बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति को धार देने में लग गए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की […]

Subscribe US Now

Share