बद़्री-केदार मंदिर समिति के नए मुख्य कार्याधिकारी बने एसडीएम सोहन सिंह रांगण

jantakikhabar
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

चमोली।उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी  सोहन सिंह रांगण को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का नया मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया है। शासन के इस निर्णय को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सोहन सिंह रांगण अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रभावी प्रबंधन के लिए जाने जाते हैं। कर्णप्रयाग में एसडीएम के पद पर रहते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी इसी कार्यक्षमता को देखते हुए सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित धार्मिक केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी है।

आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह नियुक्ति काफी अहम है। नए सीईओ के सामने श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुरक्षा और यात्रा मार्ग पर बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की चुनौती होगी।

रांगण को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र की जनता ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में बद्री-केदार धाम की व्यवस्थाएं नए आयाम स्थापित करेंगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!