हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांवड़िये पर फायरिंग करने वाला ‘पिल्ला गैंग’ का एक और शूटर गिरफ्तार।

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कांवड़िये पर फायरिंग करने वाले कथित ‘पिल्ला गैंग’ के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों और कुछ युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद फायरिंग, मारपीट और जान से मारने की धमकी की घटना हुई थी, जिसमें एक कांवड़िया घायल हो गया था। इस मामले में कोतवाली कनखल में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। कार्रवाई के दौरान अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।ताजा कार्रवाई में शांतिपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर निवासी सत्यम जाट पुत्र जबर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि वही फायरिंग करने वालों में शामिल था। पुलिस का कहना है कि ‘पिल्ला गैंग’ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने वृद्ध आश्रम में किया फल वितरण

गोपेश्वर। नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस चमोली द्वारा जिला अध्यक्ष सूर्य पुरोहित के नेतृत्व में वृद्ध आश्रम, गोपेश्वर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की गई। […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!