जिलाधिकारी ने हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के सुधारीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

चमोली।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को गोपेश्वर के हल्दापानी भूस्खलन क्षेत्र के सुधारीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

गोपेश्वर के हल्दापानी में हुए भूस्खलन की रोकथाम के लिए राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से 80 करोड़ 61 लाख 60 हजार की धनराशि से सुधारीकरण कार्य किया गया है। जिसका जिलाधिकारी के साथ ही निर्माण कार्य पूर्णता के निरीक्षण के लिए बनाई गई समिति के सदस्यों अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी चमोली, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम और आपदा प्रबंधन अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने समिति के तकनीकी विशेषज्ञों से निर्माण कार्य की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को स्थानीय लोगों का फीड बैक लेने के भी निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद नेगी ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र का सुधारीकरण कार्य 80 करोड़ 61 लाख 60 हजार की लागत से किया गया है। उन्होंने बताया कि सुधारीकरण कार्य के बाद क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव की स्थिति को देखने के लिए क्रैकोमीटर लगाए गए थे। जो मानसून के सीजन के बाद भी सुरक्षित हैं। साथ ही सुधारीकरण कार्य से क्षतिग्रस्त हुए चमोली-गोपेश्वर मार्ग व नालियों के सुधारीकरण के लिए लोनिवि एनएच को 12 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे शीघ्र ही सुधारीकरण कार्य से क्षतिग्रस्त सड़क व नालियों का सुधारीकरण कार्य भी किया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति का हो संरक्षण: प्रो. एमपी नगवाल

  चमोली।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शुक्रवार को गढ़वाली मातृभाषा दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि वैश्वीकरण के दौर में भले ही हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है लेकिन स्थानीय बोली भाषा भी संरक्षित रहनी […]

You May Like

Subscribe US Now

Share