ओवरलोडिंग पर चमोली पुलिस सख्त, वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्रवाई, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चमोली। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए चमोली पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

26 नवंबर को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चलने वाले वाहनों पर नजर रखी गई। पुलिस ने ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

एसपी अमित श्रीवास्तव ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों को निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

चमोली पुलिस ने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है। सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे चालान के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों कापालन करें।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नंदानगर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लोकार्पण

गर्भवती महिलाओं को मिलेगी स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा, सस्ती दवाइयां भी होंगी उपलब्ध चमोली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत बिष्ट ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के साथ अल्ट्रासाउंड सेवा और […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!