समाजसेवी मोहन खत्री को बाबा साहब की जयंती पर किया गया सम्मानित

jantakikhabar
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

देहरादून। भारतीय संविधान के शिल्पी और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर आज राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राज्य आंदोलनकारी और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष  मोहन खत्री को समाज हित में उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर कार्यों के लिए विभिन्न समितियों द्वारा सम्मानित किया गया।

डीएल रोड स्थित अंबेडकर समिति ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर  खत्री का अभिनंदन किया। इसके पश्चात, पलटन बाजार स्थित समिति और कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्हें उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री मोहन खत्री ने बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के जनक ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक, दलितों के मसीहा और प्रखर कानूनविद थे। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित है।

 

​उन्होंने कहा  बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान की बदौलत ही आज देश के गरीबों को न्याय सुलभ हो पा रहा है और समाज से भेदभाव की खाई कम हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज प्रत्येक आम जनमानस को जो आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं, वह बाबा साहब की ही दूरदर्शिता का परिणाम है।

​इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीपलकोटी में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, एकजुटता का दिया संदेश

पीपलकोटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पीपलकोटी स्थित होटल अजय पैलेस में आयोजित दो दिवसीय ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर पार्टी की विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यकर्ता बनेंगे पार्टी की रीति-नीति के […]

You May Like

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!