उत्तरकाशी में खेतों में काम करने गई महिला पर भालू ने किया हमला, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर एम्स में भर्ती

jantakikhabar
0 0
cropped-AAPNKHABAR-1.jpg
Read Time:1 Minute, 53 Second

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में राजमा लेने खेतों में गई महिला पर भालू ने हमला बोल दिया। शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने भालू के हमले से लहूलुहान महिला को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर से महिला को ऋषिकेश एम्स लाया गया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। इधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने हेली रेस्क्यू के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।जानकारी के अनुसार आज सुबह उपला ट्कनौर क्षेत्र के ग्रामसभा धराली निवासी सरोजनी देवी(40) धर्मपत्नी संतोष सिंह पंवार गांव के नजदीक सुबह खेत में राजमा लेने गई थी। जहां महिला पर भालू ने अचानक हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी एवं वन विभाग को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर हैलीकॉप्टर भेजने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करा कर घायल महिला को ऋषिकेश एम्स तक रेस्क्यू कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि भालू ने महिला के सिर पर गंभीर जख्म दिए हैं।।फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

Avatar

About Post Author

jantakikhabar

9897129437 गोपेश्वर चमोली ranjeetnnegi@gmail.com
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली पुलिस ने तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम लगातार छापे मारी।

चमोली।एसपी चमोली रेखा यादव के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने में जुटी चमोली पुलिस ने तस्करों के मंसूबों को किया नाकाम। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जिले की कमान संभालते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। जिससे एक के बाद एक अवैध कारोबारी पुलिस की गिरफ्त […]

You May Like

Subscribe US Now

Share