Read Time:1 Minute, 9 Second
चमोली। निजमुला घाटी के ग्राम व्यारा शिव मंदिर ने आगामी 15 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा। इसके लिए आयोजन समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है
कार्यक्रम संयोजक बादर सिंह ने बताया कि ग्राम व्यारा में 15 फरवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन की तिथि घोषित की गई है। इसके बेहतर आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। विनोद सिंह फर्स्वाण ने बताया कि सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कलश यात्रा निकाली जाएगी और लोगों को अधिक से अधिक विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने का आहृान किया है। बताया कि आयोजन को लेकर घर घर संपर्क अभियान चल रहा है। लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।


