दशोली क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन की कार्यकारिणी गठित, नरेंद्र रावत निर्विरोध अध्यक्ष बने

jantakikhabar

चमोली। विकासखंड दशोली में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पलेठी के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों […]

रुद्रनाथ  मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

jantakikhabar

गोपेश्वर। हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच सोमवार को “हर-हर महादेव” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, […]

ज्योर्तिमठ। स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई,यात्रा सीजन में दम तोड़ रही ‘108’ एंबुलेंस

jantakikhabar

ज्योतिर्मठ। पहाड़ों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के सरकार और प्रशासन के तमाम बड़े दावे धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं सहित स्थानीय निवासियों की सुरक्षा दांव पर लगी है। […]

जिला चमोली में वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित

jantakikhabar

गोपेश्वर।जनपद चमोली के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से माननीय मंत्री, ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक आयोजित की गई।बैठक से पूर्व […]

ईमानदारी की मिसाल: बद्रीनाथ धाम में आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु का खोया पर्स पुलिस और BKTC कर्मियों ने लौटाया

jantakikhabar

बद्रीनाथ धाम।भू-वैकुंठ भगवान बद्रीविशाल के दरबार में आज ईमानदारी और मुस्तैदी की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। धाम में दर्शन के लिए पहुंची आंध्र प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु का ₹16 हजार की नकदी से भरा पर्स गुम हो गया था, जिसे उत्तराखंड पुलिस और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के […]

पीपलकोटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी एक महीने से सफाई कर्मचारी न होने से सफाई व्यवस्था चौपट

jantakikhabar

पीपलकोटी।बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी इन दिनों खुद ‘बीमार’ चल रहा है। यात्रा रूट का मुख्य अस्पताल होने के बावजूद यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। अस्पताल में पिछले एक महीने से सफाई कर्मचारी न होने के कारण चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा […]

आधा किलो से अधिक चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

jantakikhabar

चमोली।जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली चमोली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब सवा लाख रुपये मूल्य की 614 ग्राम अवैध चरस बरामद की […]

पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

jantakikhabar

गोपेश्वर।देश में डीजल और पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय कांग्रेस नेताओं धीरेंद्र […]

गोपीनाथ मंदिर से कैलाश के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की डोली,कल खुलेंगे कपाट

jantakikhabar

गोपेश्वर।चमोली जनपद के ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर से आज पंचकेदार में से एक, चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की पवित्र डोली वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ अपने शीतकालीन गद्दीस्थल से कैलाश रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। इस पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और भगवान रुद्रनाथ के […]

चमोली में राज्य सूचना आयुक्त ने ली लोक सूचना अधिकारियों की बैठक: ‘आमजन तक सूचना पहुंचाना आयोग का मूल उद्देश्य’

jantakikhabar

चमोली।उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, चमोली में जनपद स्तरीय लोक सूचना अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही को मजबूत बनाने और लंबित […]

Subscribe US Now

[mc4wp_form id="88"]
Share
error: Content is protected !!