जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 16 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

jantakikhabar

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कुल 16 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं […]

ज्योतिर्मठ में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने थामा पार्टी का दामन

jantakikhabar

चमोली। ज्योतिर्मठ नगर पालिका सभागार में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की […]

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी प्रकरण पर ज्योतिर्मठ में कांग्रेस का प्रदर्शन

jantakikhabar

चमोली। बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की कथित चोरी के प्रकरण को लेकर सोमवार को ज्योतिर्मठ में बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक लखपत बुटोला और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि […]

पगनों गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता देने की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

jantakikhabar

  चमोली। विकासखंड ज्योतिर्मठ की ग्राम पंचायत पगनों में आई भीषण आपदा के कारण पांच परिवारों का विस्थापन हो चुका है, जबकि कई अन्य परिवार अब भी खतरे की जद में हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों […]

पगनों गांव के आपदा प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजे की मांग, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने डीएम से की मुलाकात

jantakikhabar

चमोली। ज्योतिर्मठ विकासखंड के पगनों गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन तथा काश्तकारी भूमि के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते […]

काली चट्टान के स्थायी उपचार की मांग, सप्तकुंड संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

jantakikhabar

एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू नहीं हुआ तो 13 जुलाई से जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन  चमोली। निजमुला क्षेत्र की काली चट्टान की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर सोमवार को सप्तकुंड संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के […]

खबर का असर: पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुई दीवार, सिंचाई विभाग ने तुरंत संभाला मोर्चा

jantakikhabar

पीपलकोटी (चमोली)। सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया। विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए अगले ही दिन क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता  […]

चमोली: पीपलकोटी के सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार की पहली बारिश में खुली पोल

jantakikhabar

चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित सेमलडाला स्टेडियम की सुरक्षा दीवार पहली ही तेज बारिश में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित सुरक्षा दीवार […]

किडनी मरीजों को बड़ी राहत, चमोली जिला चिकित्सालय में शुरू होगी डायलिसिस सेवा

jantakikhabar

चमोली जिला चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा: ₹65 लाख स्वीकृत   चमोली।चमोली जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब जिला चिकित्सालय, चमोली में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से डायलिसिस […]

चमोली पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

jantakikhabar

चमोली पुलिस ने एक जटिल और संवेदनशील ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले गुमशुदगी के रूप में दर्ज इस मामले का खुलासा पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और एसआईटी की गहन जांच के आधार पर किया। जानकारी के […]

Subscribe US Now

Share
error: Content is protected !!